ईंट को ले मचा हाहाकार, अधूरी तैयारी के बीच इ-चालान हुआ लागू

मधेपुरा : जिले में ईंट आपूर्ति बंद हो जाने से एक बारगी बालू, गिट्टी के बाद ईंटों के लिए भी हाहाकार प्रारंभ हो गया है. बिहार सरकार द्वारा 15 जनवरी से इ-चालान व्यवस्था लागू करने के निर्देश तथा ईंट प्रेषण के लिए इसकी बाध्यता के बाद ईंट भट्ठों से ईंट की आपूर्ति बंद है. इस […]
मधेपुरा : जिले में ईंट आपूर्ति बंद हो जाने से एक बारगी बालू, गिट्टी के बाद ईंटों के लिए भी हाहाकार प्रारंभ हो गया है. बिहार सरकार द्वारा 15 जनवरी से इ-चालान व्यवस्था लागू करने के निर्देश तथा ईंट प्रेषण के लिए इसकी बाध्यता के बाद ईंट भट्ठों से ईंट की आपूर्ति बंद है. इस बाबत खान व भूतत्व विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि यदि कोई ईंट से भरा वाहन बिना इ चलान के माध्यम से परिचालित होता हुआ पाया जाय तो उसे अविलंब जब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाय.
यह अलग बात है कि आधी अधूरी तैयारी के साथ व्यवस्था को लागू करने का खामियाजा ईंट भट्ठा मालिक के साथ-साथ गृह निर्माण कर रहे लोग, सरकारी निर्माण कार्य, दैनिक मजदूरों पर भी पड़ रहा है. मजे की बात है कि इस व्यवस्था को 15 जनवरी से लागू होना था. लेकिन खान व भूतत्व विभाग के द्वारा इ-चालान के लिए वर्णित पोर्टल पर भी 15 जनवरी को इ-चालान जारी करने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी. वहीं 17 जनवरी को भी जिले के किसी भी ईंट भट्ठा मालिक को यूजर आइडी पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. आलम यह है कि अगर पूरी रफ्तार से भी चेकलिस्ट व बाकी प्रक्रिया को पूरा करने की कवायद की जाय तो अगले 15 दिन तक यही स्थिति रहने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




