बीड़ीरणपाल पंचायत के सरपंच पर अपराधियों ने किया फरसा से वार

Updated at : 18 Jan 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
बीड़ीरणपाल पंचायत के सरपंच पर अपराधियों ने किया फरसा से वार

उदाकिशुनगंज/ बिहारीगंज : मंगलवार की देर शाम लगभग बीड़ीरणपाल पंचायत के सरपंच ज्योतिष शर्मा पर अज्ञात अपराधियों ने फरसा से जानलेवा हमला कर दिया. सरपंच के हंगामे के बाद लोग जुटे. कड़ी मशक्कत के बाद सरपंच को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया गया. सरपंच ने बताया कि दरवाजे पर खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज/ बिहारीगंज : मंगलवार की देर शाम लगभग बीड़ीरणपाल पंचायत के सरपंच ज्योतिष शर्मा पर अज्ञात अपराधियों ने फरसा से जानलेवा हमला कर दिया. सरपंच के हंगामे के बाद लोग जुटे. कड़ी मशक्कत के बाद सरपंच को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया गया.

सरपंच ने बताया कि दरवाजे पर खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे कि अचानक एक आदमी आया और फरसा से वार कर दिया. मैंने फरसा को दोनों हाथों से पकड़ लिया और चिल्लाना शुरू किया.
चिल्लाने की आवाज सुन बगल के पड़ोसी और स्थानीय ग्रामीण दौड़ कर आये और मुझे किसी तरह उन लोगों के चंगुल से बचाया. अपराधी चार से पांच की संख्या में थे. ग्रामीणों के जुटने के बाद अपराधी फरसा लेकर भाग गया. घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी. बुधवार की सुबह थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी.
लोगों ने एक स्वर में इस घटना का तीव्र निंदा किया और प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का गिरफ्तारी हो.
कोहरे का उठाया फायदा, सरपंच पर हमलावरों ने किया हमला
थाने में लिखित शिकायत की गयी है. जांच की जा रही है. दोषी कोई भी बख्शा नहीं जायेगा.
मुकेश कुमार मुकेश, थानाध्यक्ष, बिहारीगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन