उदाकिशुनगंज में भी मची रही अफरातफरी

Updated at : 12 Jan 2018 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज में भी मची रही अफरातफरी

उदाकिशुनगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यालय एसबीजेएस प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रायोगिक परीक्षा के दौरान अफरा-तफरी रही. विद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्रों को सूचना दी गयी थी कि 11 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा है, लेकिन छात्रों को ये सूचना नहीं दी गयी थी कि किस समय किस विषय की परीक्षा ली जायेगी […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यालय एसबीजेएस प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रायोगिक परीक्षा के दौरान अफरा-तफरी रही. विद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्रों को सूचना दी गयी थी कि 11 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा है, लेकिन छात्रों को ये सूचना नहीं दी गयी थी कि किस समय किस विषय की परीक्षा ली जायेगी और कितने छात्र एक साथ प्रायोगिक परीक्षा दे सकेंगे. सैकड़ों छात्र सूचना की कमी के कारण विद्यालय प्रांगण में पहुंच गये.

छात्र-छात्राएं की भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घंटों इंतजार के बाद ही छात्रों को सही सूचना मिल पायी. विद्यालय में लगभग 900 छात्र नामांकित हैं. बिना सूचना के सभी छात्र पहुंच गये. छात्रों की भीड़ नियंत्रित करने एसआइ आरके झा को अपने सदल बल के साथ आना पड़ा, तब जाकर भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन