सड़क करें समतल, शुरू हो पुल निर्माण

Updated at : 08 Dec 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क करें समतल, शुरू हो पुल निर्माण

दिये निर्देश. डीएम ने किया एनएच 106 के निर्माण कार्य का जायजा, कहा मधेपुरा : जिलाधिकारी मो सोहैल ने गुरुवार को एनएच 106 के निर्माण कार्य की प्रगति के लिए स्थलीय जांच की गयी. इस क्रम में डीएम ने एनएच के अधिकारियों व कार्य कर रही कंपनी आइएलएफएस के लोगों को कहा कि 25 दिसंबर […]

विज्ञापन

दिये निर्देश. डीएम ने किया एनएच 106 के निर्माण कार्य का जायजा, कहा

मधेपुरा : जिलाधिकारी मो सोहैल ने गुरुवार को एनएच 106 के निर्माण कार्य की प्रगति के लिए स्थलीय जांच की गयी. इस क्रम में डीएम ने एनएच के अधिकारियों व कार्य कर रही कंपनी आइएलएफएस के लोगों को कहा कि 25 दिसंबर तक हर हाल में ग्वालपाड़ा तक समतल पूरा कर लेना है.
उन्होंने अविलंब सभी पुल का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया. वहीं पांच किमी की दूरी का कालीकरण 25 दिसंबर तक पूरी करने का भी निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि समय पर काम नहीं करने पर समीक्षोपरांत कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जायेगा. डीएम ने एनएच के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता की सख्ती के साथ मॉनेटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
ग्रामीण को टटोला, दहेज व बाल विवाह पर भी की चर्चा. डीएम ने जगह-जगह रूककर एनएच 106 के किनारे बसे लोगों से पूछताछ की. उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता के अलावा कई अन्य जानकारी भी ली. इस बहाने डीएम गांव की समस्याओं की जानकारी भी टटोलते दिखे. उन्होंने लोगों को कहा कही भी गड़बड़ी देखने पर तुरंत इसकी सूचना दें. वहीं लोगों से बाल विवाह व दहेज निषेध पर भी चर्चा की. डीएम ने कहा जागरूक समाज बदलाव के लिए तत्पर हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प पर बिहारी काफी सकारात्मक है. गांव – गांव लोग न केवल जागरूक हो गये है बल्कि इस बाबत समाज में चर्चा है. डीएम के साथ डीडीसी मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन