भूमि विवाद में गोलीबारी दारोगा समेत कई घायल

Updated at : 07 Dec 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में गोलीबारी दारोगा समेत कई घायल

उदाकिशुनगंज : प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में नवल यादव व सुनील यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी. मौके पर पहुंचे दारोगा एसके प्रसाद समेत एक पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर ने बताया दूसरे पक्ष […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में नवल यादव व सुनील यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी. मौके पर पहुंचे दारोगा एसके प्रसाद समेत एक पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर ने बताया दूसरे पक्ष के नित्यानंद राय उर्फ नवल यादव के घर से एक कट्टा व चार कारतूस बरामद किये गये. हालांकि फायरिंग के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मौके पर से पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने घटनास्थल पर से एक देसी पिस्तौल, चार कारतूस बरामद किया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरेश राम ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.लक्ष्मीपुर गांव के नित्यानंद व सुनील के बीच एक कट्ठा जमीन के लिए पूर्व से विवाद चल रहा था. बुधवार को सुनील विवादित जमीन पर घर चढ़ाने पहुंचे थे, जहां दूसरे पक्ष के नित्यानंद यादव ने सहयोगियों की मदद से जमीन पर धावा बोल दिया.

नित्यानंद व उसके सहयोगी हरवे हथियार से लैस थे. नित्यानंद व उसके सहयोगी सुनील यादव और उसके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट किये. जिसमें रामविलास यादव, कैलाश यादव, सुनील यादव,सुभाष यादव जख्मी हो गये. सभी जख्मियों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है. कैलाश यादव की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है.

मारपीट की घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस पर भी बदमाशों ने हमला बोल दिया. जिसमें थाना के एसआइ श्याम किशोर प्रसाद बुरी तरह जख्मी है. विवाद गहराता देख थाना से बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे. जहां आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. थानाध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मामले में हमलावर पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि नित्यानंद यादव के घर से एक देसी कट्टा व चार कारतूस बरामद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन