बोलेरो ने वृद्ध को मारी ठोकर, मौत

चौसा : प्रखंड अंतर्गत लौआ लगान पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक में रविवार की देर शाम भटगामा-चौसा सड़क पर बोलेरो की ठोकर से वृद्ध विष्णुदेव पोद्दार घायल हो गये. ग्रामीणों उन्हें पीएचसी में भरती कराने ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. लौआ लगान पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर […]
चौसा : प्रखंड अंतर्गत लौआ लगान पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक में रविवार की देर शाम भटगामा-चौसा सड़क पर बोलेरो की ठोकर से वृद्ध विष्णुदेव पोद्दार घायल हो गये. ग्रामीणों उन्हें पीएचसी में भरती कराने ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. लौआ लगान पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी साठ वर्षीय विष्णुदेव पोद्दार व पिंटू कुमार रोज की तरह मवेशी के लिए घास काट कर लौट रहे थे.
चौसा-भटगामा सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने विलक्षण राय के बासा के समीप बहियार से घास लेकर आ रहे विष्णुदेव को धक्का मार दिया. साथ में चल रहे पिंटू ने बताया कि बोलेरो धक्का मारकर चलते बने. विष्णुदेव जख्मी हो गये. वहीं स्थानीय लोगों ने वृद्ध के परिजनों को सूचना दी. उसके बाद वृद्ध का इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा ले जा रहे थे. इसी दौरान वृद्ध की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध के परिजनों के द्वारा संध्या छह बजे सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




