डायन का आरोप. सरपंच के एक वर्षीय पुत्र की मौत के बाद भड़के ग्रामीण

Published at :11 Jun 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
डायन का आरोप. सरपंच के एक वर्षीय पुत्र की मौत के बाद भड़के ग्रामीण

पुरैनी : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर ग्राम कचहरी के वर्तमान सरपंच चितरंजन ठाकुर के एक वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. इसके बाद परिजन व ग्रामीण गांव के ही दो विधवा महिलाओं को डायन बता बंधक बना लिया और बच्चे को जिंदा करने की जिद पर अड़ गये. घटना की सूचना पर पहुंचे पुरैनी थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

पुरैनी : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर ग्राम कचहरी के वर्तमान सरपंच चितरंजन ठाकुर के एक वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. इसके बाद परिजन व ग्रामीण गांव के ही दो विधवा महिलाओं को डायन बता बंधक बना लिया और बच्चे को जिंदा करने की जिद पर अड़ गये.

घटना की सूचना पर पहुंचे पुरैनी थानाध्यक्ष ने बंधक को छुड़ाने का प्रयास किया, तो पुलिस से हाथापाई करने लगे. पुलिस ने काफी मशक्कत कर बंधक बने दो महिला में से एक महिला को किसी तरह मृतक के परिजन व ग्रामीणों से मुक्त कराया. इधर, महिला को छुड़ाने से ग्रामीण व मृतक के परिजन आक्रोशित हो गये. थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी.
बच्चे को जिंदा…
सूचना पाते ही एसडीओ शेख जियाउल हसन, एसडीपीओ अरुण कुमार दुबे, इंस्पेक्टर सुरेश राम, उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष केबी सिंह, चौसा थानाध्यक्ष सुमन सिंह व आलमनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ दुर्गापुर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजन व ग्रामीण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अंधविश्वास में भरे ग्रामीण व परिजन का बस यही कहना था कि पुलिस बंधक कथित डायन महिला को यहां ग्रामीण के समक्ष लाये वह बच्चे को जिंदा कर देगी, लेकिन ग्रामीण में व्याप्त आक्रोश देख कर प्रशासन ने ऐसा करना उचित न समझा व बंधक एक और महिला को परिजन व ग्रामीण के गिरफ्त से छुड़ाने में विफल रही. प्रशासन धीरे-धीरे वहां से खिसकने लगे व पुरैनी थाना पर मध्य रात्रि तक जमे रहे.
पुरैनी थाना के दुर्गापुर ग्राम कचहरी के समीप िदया गया वारदात को अंजाम
बंधक महिला को छुड़ाने गयी पुलिस पर ही बरस पड़े ग्रामीण
पुरैनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन पुलिस बल के साथ दुर्गापुर गांव पहुंचे, तो महिला व पुरुषों की भीड़ लगी हुई थी और बंधक दोनों महिला के साथ मारपीट कर उसे मृत बच्चे को पुनः जीवित करने को कह रहे थे. थानाध्यक्ष ने जब इसका विरोध किया, तो महिलाएं लाठी-डंडे के साथ पुलिस पर ही हमला बोल दी. इसमें एक एसआइ को भी चोट आयी. पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण कर एक महिला को मुक्त करा कर पुरैनी थाना लायी और घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी. फिर क्या था देखते-देखते दुर्गापुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी और अनुमंडल
बंधक महिला को…
के कई थाने की पुलिस मौके वारदात पर पहुंच गयी. देर रात्रि तक सभी थानाध्यक्ष व एसडीओ, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, सीओ कैंप किये. फिर भी मामला न सुलझा ग्रामीण अपने जिद पर अड़े रहे. शनिवार की अहले सुबह जहां बच्चे को परिजनों ने दफना दिया और बंधक महिला को मुक्त कर दिया. वहीं गांव में स्थिति फिलहाल सामान्य है. प्रशासन घटना के बाद से लगातार नजर बनायी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन