सुधा बनीं मधेपुरा नप की मुख्य पार्षद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2017 10:45 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर निवर्तमान मुख्य पार्षद डाॅ विशाल कुमार की पत्नी सुधा कुमारी 17 मत प्राप्त कर जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे, जबकि उनके विरूद्ध चुनाव लड़ रही पूर्व नपं अध्यक्ष निर्मला देवी महज नौ वोट में सिमट गयी. वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर […]
विज्ञापन
मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर निवर्तमान मुख्य पार्षद डाॅ विशाल कुमार की पत्नी सुधा कुमारी 17 मत प्राप्त कर जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे, जबकि उनके विरूद्ध चुनाव लड़ रही पूर्व नपं अध्यक्ष निर्मला देवी महज नौ वोट में सिमट गयी.
वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर अशोक कुमार यादव उर्फ यदुवंशी 16 मत लाकर विजयी हुए. उनके विरूद्ध चुनाव लड़ रही अहिल्या देवी को नौ मत प्राप्त हुए. एक मत पत्र पर कोई निशान नहीं रहने के कारण उसे रद्द किया गया. मधेपुरा नप में पार्षदों की संख्या 26 है. नप के सभा कक्ष में शुक्रवार को नप के मुख्य पार्षद का चुनाव दिन के 11 बजे से शुरू हो गया था. चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर डीएम मो सोहैल द्वारा एडीएम मुर्शीद आलम को निर्वाची पदाधिकारी व डीएसओ राजेश रोशन को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया था. प्रेक्षक सह सुपौल के डीटीओ अरूण कुमार सिंह के निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गयी.
प्रवेश के तरीके ने ही बता दी जीत की पटकथा : नगर परिषद के मुख्य द्वार पर दस बज कर 30 मिनट पर निर्मला देवी समर्थक पार्षदों के साथ पहुंची. 11 बजे प्रवेश प्रारंभ होने के समय उनके साथ नौ पार्षद अंदर गये. वहीं ठीक 11 बज कर दस मिनट पर नगर परिषद के गेट पर पांच गाड़ी पर सवार 17 पार्षद पहुंचे. नप के निवर्तमान मुख्य पार्षद डाॅ विशाल कुमार बबलु की पत्नी सुधा कुमारी समेत ये सभी पार्षद एक साथ शपथ ग्रहण व मतदान के लिए अंदर गये. शपथ ग्रहण के पश्चात मतदान की प्रक्रिया शुरू की गयी.
शफीक आलम प्रस्तावक व अशोक बने समर्थक : एडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी मुर्शीद आलम व डीटीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजेश रोशन के मौजूदगी में सभी 26 वार्ड पार्षद सभा कक्ष में उपस्थित हुए. वहां सबसे पहले नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाया गया. इसके उपरांत नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू की गयी. इसमें मुख्य पार्षद पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किये गये. सुधा कुमारी के प्रस्तावक वार्ड नंबर 12 के पार्षद शफीक आलम व समर्थक वार्ड नबंर 17 के पार्षद अशोक कुमार सिन्हा बने. वहीं मुख्य पार्षद पद के दूसरे उम्मीदवार निर्मला देवी की प्रस्तावक उनकी देवरानी वार्ड पार्षद रूबी कुमारी व समर्थक उनकी पुत्री वार्ड पार्षद कंचन कुमारी बनी. इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार, सीओ मिथिलेश कुमार, सिंहेश्वर सीओ केके सिंह व सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बीके पंडित मौजूद थे.
एडीएम ने दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ : एडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी मुर्शीद आलम ने समीक्षा शपथ ग्रहण के उपरांत मतदान प्रक्रिया शुरू करायी. घोषित चुनाव परिणाम में मुख्य पार्षद पद के लिए सुधा कुमारी को विजय घोषित किया गया. वहीं उपमुख्य पार्षद पद के लिए अशोक कुमार यादव उर्फ यदुवंशी निर्वाचित हुए. नव निर्वाचित मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद को को एडीएम ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी और प्रमाण पत्र सौंपा.
चुनाव परिणाम की भनक बाहर निकलते ही सड़क पर जमा सैकड़ों समर्थक एक-दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर बधाई दे रहे थे. प्रशासनिक कड़ाई के कारण समर्थक नारेबाजी आदि से परहेज करते दिखे.
पुख्ता रही सुरक्षा व्यवस्था : चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था ऐसी थी कि परिंदे भी पर नहीं मार सके. शुक्रवार को नगर परिषद सभा भवन में दिन के 11 बजे मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गयी. इससे पहले चुनाव को लेकर आसपास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी. इस दौरान नगर परिषद में आधिकारिक व्यक्तियों को छोड़कर अन्य लोगों को प्रवेश पर रोक लगी रही. वहां से पांच सौ गज की परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों को एक जगह पर एकत्रित नहीं होने दिया गया. करीब दो घंटे तक दोनों खेमे के लोग परिणाम के इंतजार में न्यायालय के पास डटे रहे.
26 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ : वार्ड एक से रेखा देवी टू, वार्ड दो से कुमारी विनिता भारती, वार्ड तीन से अभिलाषा कुमारी, वार्ड चार से अहिल्या देवी, वार्ड पांच से कुमारी रूबी, वार्ड छह से निर्मला देवी, वार्ड सात से रतन देवी, वार्ड आठ से माला देवी, वार्ड नौ से मनीष कुमार, वार्ड दस से चंद्रकला देवी, वार्ड 11 से इसरार अहमद, वार्ड 12 से मो शफीक आलम, वार्ड 13 से सीमा देवी, वार्ड 14 से रेखा देवी, वार्ड 15 से सुप्रिया कुमारी, वार्ड 16 से सुधा कुमारी, वार्ड 17 से अशोक कुमार सिंहा, वार्ड 18 से ज्योति कुमारी, वार्ड 19 से कंचन कुमारी, वार्ड 20 से उषा देवी, वार्ड 21 कविता देवी, वार्ड 22 से गोनर ऋषिदेव, वार्ड 23 अमोल कुमार, वार्ड 24 से अशोक कुमार यादव , वार्ड 25 नारायण तांती, वार्ड 26 से रीता कुमारी ने पद व गोपनीयता की शपथ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




