मुरलीगंज नपं के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण आज

Published at :09 Jun 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
मुरलीगंज नपं के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण आज

मुरलीगंज : मुरलीगंज नगर पंचायत चुनाव में निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद का चुनाव शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे मुरलीगंज नगर पंचायत परिसर के सभा भवन में होना है. शपथ ग्रहण समारोह में विधि – व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत परिसर के अंदर मो नौशाद आलम […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : मुरलीगंज नगर पंचायत चुनाव में निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद का चुनाव शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे मुरलीगंज नगर पंचायत परिसर के सभा भवन में होना है. शपथ ग्रहण समारोह में विधि – व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत परिसर के अंदर मो नौशाद आलम प्रबंधक खाद्य निगम मधेपुरा प्रतिनियुक्त किये गये हैं. वही नगर पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार पर अनुरंजन कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरलीगंज एवं केबी सिंह थानाध्यक्ष उदाकिशुनगंज, कुमारखंड थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार एवं पुअनि रामचंद्र प्रसाद सशस्त्र बल के साथ उपस्थित रहेंगे.

गौशाला चौक से दक्षिण बैरीकेटिंग की व्यवस्था में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शिवकुमार सिंह एवं पुअनि भूप नारायण झा श्रीनगर थाना, सशस्त्र बल के साथ मौजूद रहेंगे. दूसरी तरफ एन एच 31 पर दुर्गा टॉकीज सिनेमा हॉल के पास विनोद कुमार श्रीवास्तव प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुरलीगंज एवं पुअनि रविंद्र नारायण सिंह सअनि दिनेश प्रसाद सिंह विधि व्यवस्था को संभालने के लिए मौजूद रहेंगे. संपूर्ण नगर की विधि व्यवस्था के लिए मनोज कुमार वर्णवाल अंचल अधिकारी कुमारखंड को प्रतिनियुक्ति किया गया है.

नगर पंचायत के मुख्य द्वार के बाहर वाहन रखने का दिशा निर्देश जारी किया गया है. पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था के तहत कर नगर पंचायत परिसर में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण के साथ साथ मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के चुनाव भी संपन्न कराया जायेगा. नगर पंचायत मुरलीगंज के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविशंकर शर्मा को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन