बिहार : मधेपुरा में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत

Published at :08 Jun 2017 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मधेपुरा में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत

मधेपुरा : बिहार में मौसम ने अपना मिजाज बदला है. सूबे के कई इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात की खबर है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह जिले में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मरने वाले जिले के शाहजादपुर और लक्ष्मीपुर पंचायत के रहने वाले […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार में मौसम ने अपना मिजाज बदला है. सूबे के कई इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात की खबर है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह जिले में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मरने वाले जिले के शाहजादपुर और लक्ष्मीपुर पंचायत के रहने वाले हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक ठनका गिरने से शाहजादपुर निवासी अर्जुन मुनी की मौत हो गयी. जबकि लक्ष्मीपुर पंचायत की कल्पना देवी की मौत ठनका गिरने से हुई है.

दोनों मृतक सुबह-सवेरे अपने खेतों में काम करने के लिए बधार में निकले थे. एकाएक जोर से गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई. इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से उनकी मौत हो गयी. घटना में अर्जुन मुनी की बेटी झुलस गयी है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भरती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गयी है. उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सहायता राशि प्रदान की जायेगी.


यह भी पढ़ें-

हत्या का दोषी करार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन