एक माह में दूसरी बार बढ़े एलपीजी सिलिंडर के दाम, 50 रुपये की फिर हुई वृद्धि

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Dec 2020 8:48 AM

विज्ञापन

सार्वजनिक तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलिंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी की है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर पर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है.

विज्ञापन

पटना. सार्वजनिक तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलिंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी की है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर पर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है.

नयी कीमतें मंगलवार से लागू हो गयी हैं. नयी दरों के अनुसार 15 दिसंबर से पटना में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत 792.50 रुपये हो गयी है.

इससे पहले पटना में इसकी कीमत 742.50 रुपये थी. इंडियन ऑयल के अनुसार पटना में कॉमर्शियल सिलिंडर (19 किलो) की कीमत में भी 36 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. नयी कीमत 1518 रुपये होगी. इसके पूर्व 1482 रुपये थी.

13 दिनों में 100 रुपये की बढ़ोतरी : तेल कंपनियों ने इस महीने अब तक तीन बार एलपीजी सिलिंडर की कीमत जारी की है.

पहली दिसंबर को जारी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन दो दिसंबर को 50 रुपये को बढ़ोतरी की थी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन