ePaper

Bihar: रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, सुबह फंदे से लटकता मिला शव, 13 लोगों पर FIR

Updated at : 09 Dec 2022 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, सुबह फंदे से लटकता मिला शव, 13 लोगों पर FIR

बिहार के मोतिहारी में एक युवक की हत्या कर दी गयी है. मृतक का शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका बरामद हुआ है. शव बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक का शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका हुआ मिला है. शव बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. एकाएक घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना पूर्वी चम्पारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे से लटकते युवक का शव बरामद किया. मृतक युवक की पहचान गांव के ही राजवंशी यादव के 16 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार रुप में की गयी है.

सुबह फंदे से लटकता मिला शव

जानकारी के अनुसार, सन्नी गांव का ही एक व्यक्ति की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था. देर रात खाना खाने के बाद सन्नी दलान में सोने के लिये घर से निकला. लेकिन अगले दिन उसका शव पड़ोसी के घर से मिला. शव एक बंद कमरे में फांसी से लटका पाया गया है. चर्चा है कि रात के अंधेरे में सन्नी अपनी प्रेमिका के बेडरूम में जा पहुंचा था. जिसे प्रेमिका की मां ने देख लिया. इसके बाद कमरे में ही दोनों को उसकी मां ने बाहर से बंद कर दिया. अगली सुबह कमरे में फांसी से लटका शव बरामद किया गया. इस घटना के बाद राजा ठाकुर का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है.

Also Read: गया में सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक की दौड़ने के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
युवक की हत्या मामले में महिला समेत 13 लोगों पर प्राथमिकी

मोतिहारी के धूमनगर गांव में युवक की मौत मामले में पिता राजवंशी यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर एक महिला सहित 13 लोगों को नामजद आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो जायेगा. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन