लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग

Updated:
विज्ञापन
Election Commission News
Election Commission News

बिहार में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की तैयारी शुरू हो गई है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इससे संबंधित निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन

बिहार में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की तैयारी शुरू हो गई है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इससे संबंधित निर्देश दिये हैं. लोकसभा चुनाव से पहले आयोग ने तीन साल से एक ही जगह या फिर अपने गृह जिले में जमे अधिकारियों का तबादला करने को कहा है. साथ ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर 31 जनवरी 2024 तक आयोग को भेजने का भी आदेश दिया गया है. इसके अलावा आयोग ने चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों से दो तरह के शपथ पत्र की भी मांग की है. इसमें अधिकारियों को अपने नाम, पदनाम, वर्तमान तैनाती की तारीख के साथ यह शपथ देना होगा कि उनका कोई भी करीबी रिश्तेदार वर्तमान लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहा है. साथ ही यह भी बताना होगा की उनका कोई करीबी रिश्तेदार राज्य या जिले के राजनीतिक प्रमुख के रूप में कार्यरत है या नहीं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन