बाथरूम के समान के अंदर छुपा के रखे थे 50 लाख की शराब, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बाथरूम के समान के अंदर छुपा के रखे थे 50 लाख की शराब, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस की सख्ती के कारण शराब लाने और छुपाने के नये नये तरीके भी अपना रहे हैं. बुधवार की अलहे सुबह बिहटा थाना क्षेत्र के परेव पुल के समीप से बिहटा पुलिस एवं मद्य निषेध इकाई के नेतृत्व में विदेशी शराब से भड़ा एक ट्रक को पुलिस ने जब्त किया.

विज्ञापन

बिहटा. बिहार में शराब की तस्करी कम होने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी हो रही है. पुलिस की सख्ती के कारण शराब लाने और छुपाने के नये नये तरीके भी अपना रहे हैं. बुधवार की अलहे सुबह बिहटा थाना क्षेत्र के परेव पुल के समीप से बिहटा पुलिस एवं मद्य निषेध इकाई के नेतृत्व में विदेशी शराब से भड़ा एक ट्रक को पुलिस ने जब्त किया.

जब्त शराब की कीमत 50 लाख

जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपये बतायी जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक पटना के तरफ जा रही थी. गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें ट्रक के ऊपर बाथरूम का सामान लदा हुआ था, साथ ही ट्रक के अंदर खाना बनाकर अंग्रेजी शराब छुपाए गये थे.

दो तस्कर को भी गिरफ्तार

पुलिस ने दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो ट्रक का चालक बताया जा रहा है. गिरफ्तार चालक की पहचान गिरफ्तार की पहचान हरियाणा, सोनीपथ जिले के गनौर थाना में उदेसीपुर निवासी रमेश कुमार का पुत्र जितेंद्र कुमार एवं भीम सिंह का पुत्र कलमचित सिंह के रूप में की जा रही है.

वाहन चेकिंग के दौरान हुई बरामदगी

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान बिहटा के परेव पुल के समीप से एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी थी, जिसमें ट्रक के अंदर बने तहखाने से 496 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गयी है. इस मामले में तो लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इनपुट: बैजु कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन