ePaper

मुजफ्फरपुर में माफिया की गाड़ी से मिली थाने से गायब हुई शराब, मुंशी और ठेकेदार गिरफ्तार 

Updated at : 12 Mar 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी

मौके पर पहुंचे अधिकारी

मुजफ्फरपुर : मंगलवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली की विनष्टीकरण के दौरान गायब की गई कई पेटी शराब होली में खपाने के लिए जिले में एक जगह से दूसरी जगह पर भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले से मंगलवार की रात एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के बेला थाने में नष्ट करने के दौरान गायब हुई 17 पेटी शराब गाड़ी से बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी किसी बड़े शराब माफिया की है और थाने के लोगों के साथ मिलीभगत करके वह इस शराब को होली के दौरान खपाने की तैयारी में था.  पुलिस ने इस मामले में थाने से एक प्राइवेट मुंशी और ठेकेदार को हिरासत में लिया है. 

शक के घेर में थानेदार 

कार्रवाई के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इमली चौक के पास से एक कार को जब्त किया. कार में शराब के कार्टन लदे हुए थे. शराब बरामद होने के बाद उसे बेला थाने लाया गया. पूरे मामले में बेला थानेदार रंजना वर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने क्या कहा?

घटना के संबंध में सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि थाने से विनष्टीकरण के लिए लाई गई शराब एक गाड़ी में भरकर ले जाई जा रही थी. शराब पकड़े जाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में थाने के प्राइवेट मुंशी और विनष्टीकरण में शामिल एक ठेकेदार को भी हिरासत में लिया गया है. पूरे मामले की जांच अभी चल रही है. आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Bihar : 250 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में बनेगा रेलवे स्टेशन, सुविधाओं के मामले में एयरपोर्ट को करेगा फेल

इसे भी पढ़ें : दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने होली पर दिया ऐसा बयान, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र तक छिड़ा घमासान

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन