Bihar News: गलत सर्जरी के कारण खतरे में थी जान, आधुनिक तकनीक से फोर्ड हॉस्पिटल में हुआ सफल ऑपरेशन
फोर्ड हॉस्पिटल
Bihar News: गंभीर हालत में मरीज को फोर्ड हॉस्पिटल पटना लाया गया जहां वरिष्ठ जनरल सर्जन एवं अस्पताल के निदेशक डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने दूरबीन तकनीक (लैप्रोस्कोपी) से उनकी सर्जरी की. चार घंटे चले इस जटिल ऑपरेशन में जेनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. आलोक कुमार और डॉ. प्रभात कुमार भी शामिल रहे.
Bihar News: एक निजी अस्पताल की लापरवाही के कारण जब मरीज की जान खतरे में पड़ गई तो फोर्ड हॉस्पिटल की आधुनिक तकनीक काम आई. मरीज के पित्त की थैली की सर्जरी में गलत जगह कट लगने से पित्त पूरे पेट में फैल गया था, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी. इसके बाद उसे फोर्ड हॉस्पिटल पटना में चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बचाया गया.
आपके शहर में
इस वजह से जान पर बन आई बात
सारण के इसुआपुर की रहने वाली 51 वर्षीय उर्मि देवी (काल्पनिक नाम) को गलत सर्जरी की वजह से गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ा. उन्होंने हाल ही में एक निजी अस्पताल में पित्त की थैली (गॉल ब्लाडर) की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कराई थी, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गलत जगह से कट लगा दिया गया. इसके चलते पित्त की नली कट गई और पित्त का स्राव पूरे पेट में फैल गया, जिससे उनका पेट फूलने लगा और जान पर बन आई.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या बोले डॉ. संतोष
सर्जरी के दौरान पेट में फैले पित्त को निकाला गया और कटी हुई नली को जोड़ने के लिए हिपेटिकोजेजुनोस्टोमी तकनीक अपनाई गई. यह ऑपरेशन सफल रहा और मरीज अब स्वस्थ हो रही हैं. डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि ऐसी जटिलताओं से बचने के लिए मरीजों को हमेशा अनुभवी डॉक्टर और प्रतिष्ठित अस्पतालों में ही ऑपरेशन कराना चाहिए. गलत सर्जरी न सिर्फ जानलेवा हो सकती है, बल्कि भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए