ePaper

PHOTOS: लंबे अरसे बाद विधानसभा पहुंचे लालू यादव का अंदाज देखिए, नीतीश व BJP नेताओं से हुआ आमना-सामना

Updated at : 15 Feb 2024 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: लंबे अरसे बाद विधानसभा पहुंचे लालू यादव का अंदाज देखिए, नीतीश व BJP नेताओं से हुआ आमना-सामना

PHOTOS: राजद सुप्रीमो लालू यादव लंबे अरसे बाद गुरुवार को बिहार विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उनकी मुलाकात भाजपा के कई नेताओं से हुई. लालू यादव और सीएम नीतीश कुमार इस दौरान आमने-सामने हुए.देखिए विधानसभा की तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

Lalu Yadav PHOTOS: राजद सुप्रीमो लालू यादव गुरुवार को लंबे अरसे के बाद फिर एकबार विधानसभा पहुंचे. लालू यादव के साथ तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे.

undefined

Lalu Yadav PHOTOS: गुरुवार को लालू यादव जब विधानसभा पहुंचे तो उनका आमना-सामना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हुआ. दोनों नेताओं की गर्मजोशी भरी मुलाकात देखी गयी. सरकार बदलने के बाद पहली बार दोनों नेता मिले हैं.

undefined

Lalu Yadav PHOTOS: दरअसल, राजद ने संजय यादव और मनोज झा को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. लालू यादव अपनी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों का नामांकन कराने के लिए पहुंचे थे.

Also Read: VIDEO: बिहार विधानसभा में जब आमने-सामने हुए लालू और नीतीश, देखिए नारेबाजी के बीच कैसे मिले दोनों नेता..
undefined

इधर, गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए. अध्यक्ष चुने जाने पर एनडीए व विपक्ष के नेताओं ने भी उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी.

undefined

Lalu Yadav PHOTOS: गुरुवार को लालू यादव जब विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने नंदकिशोर यादव से मिलकर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनने की बधाई दी. इस दौरान सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा से भी लालू यादव का आमना-सामना हुआ.

undefined

बता दें कि भाजपा नेता नंदकिशोर यादव को पक्ष और विपक्ष का समर्थन मिला और निर्विरोध वो स्पीकर चुने गए हैं.

undefined

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सूबे में सरकार बदली है और महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार फिर एकबार एनडीए की सरकार में प्रदेश के मुखिया बने हैं.

undefined

गौरतलब है कि राजद ने मनोज झा को फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. वहीं इस बार दूसरे उम्मीदवार के रूप में लालू परिवार के करीबी संजय यादव का चयन किया गया है. दोनों उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करा लिया.

undefined

Lalu Yadav PHOTOS: बता दें कि लालू यादव की सेहत पिछले कुछ सालों से बिगड़ी हुई है. हालांकि किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू यादव अब पहले से बेहतर हैं और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन