सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भाई के शादी कार्ड बांटने जा रहा था बिल्लो गांव

Updated:
विज्ञापन

जिले के रामगढ़ चौक थाना के बिहारौरा गांव के समीप बुधवार को वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. युवक घायल हो गया

विज्ञापन

अज्ञात बड़ी वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

लखीसराय

जिले के रामगढ़ चौक थाना के बिहारौरा गांव के समीप बुधवार को वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. युवक घायल हो गया. घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के अम्बा गांव निवासी ज्ञानेंद्र महतो के पुत्र अरविंद कुमार अपने भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था कि बिहारौरा के समीप एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. सदर अस्पताल में मृतक के पहुंचे परिजन ने बताया कि अरविंद कुमार के भाई का तिलक 22 फरवरी एवं शादी 25 फरवरी को होना था. अरविंद शादी का कार्ड अपने रिश्तेदार के यहां बिल्लो गांव देने जा रहा था. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन