दो वारंटी व एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अंचल सूर्यगढ़ा के विभिन्न थाना में पुलिस ने एक अभियुक्त व दो वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल सूर्यगढ़ा के विभिन्न थाना में पुलिस ने एक अभियुक्त व दो वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. सूर्यगढ़ा खान की पुलिस ने रामपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले अंबिका सिंह के पुत्र एनबीडब्लू वारंटी हरे राम सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मारपीट के एक मामले में इनके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. इधर, मानिकपुर थाना की पुलिस ने भवानीपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले रामविलास ठाकुर के पुत्र एनबीडब्लू वारंटी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं कजरा थाना की पुलिस ने कजरा थाना कांड संख्या 43/26 मारपीट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले सादिक यादव उर्फ राधिक यादव के पुत्र मामले के अभियुक्त कुमारी यादव उर्फ राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया है. कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि तीन मार्च 2026 को अभियुक्त पक्ष द्वारा अरमा गांव में मारपीट किया गया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन