अलग-अलग जगहों हुई दुर्घटना, दो की मौत
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. बता दें कि पहली घटना जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र में घटी
चानन/लखीसराय. जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. बता दें कि पहली घटना जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र में घटी. जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय सूरदास की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत झिनौरा गांव में मंगलवार को एक तेज रफ्तार की वाहन झिनौरा गांव में इसी गांव निवासी रामपाल यादव के पुत्र पप्पू यादव उर्फ पद्दू यादव को ठोकर मार दी. जिससे कि वह बुरी तरह जख्मी हो गये. जख्मी अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. पद्दू यादव एक सूरदास व्यक्ति था. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. तेतरहाट थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय ने बताया कि घटना को लेकर यातायात थाना में मामला दर्ज किया जायेगा.
वहीं दूसरी ओर बुधवार को चानन थाना क्षेत्र के मलिया रोड में डॉ सीके प्रसाद क्लीनिक के आसपास एक बाइक चालक ने बिजली के खंभा में टक्कर मार दी. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान मननपुर बाजार निवासी लखठू राम के 35 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गयी. बताया जा रहा है कि मिथुन मननपुर बाजार से मलिया रोड में किसी काम से डॉ सीके प्रसाद के पास जा रहा था कि अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और बिजली के खंभा में एक जोरदार का टक्कर मार दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और कुछ देर बाद वह दम तोड़ दिया. मिथुन की मौत के खबर सुनकर पूरे मननपुर बाजार में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना चानन थाना को दिया गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए