दो शराब तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो शराब तस्करों व पांच शराबियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो शराब तस्करों व पांच शराबियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद थाना के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा वार्ड नंबर 12 निवासी प्रभु मांझी के पुत्र हरिवंश कुमार को पांच लीटर देसी शराब के साथ तथा किऊल थाना क्षेत्र के किऊल रेलवे स्टेशन से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर निवासी नरेश सहनी की पत्नी रेखा देवी को सवा दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव से प्रभु मांझी के पुत्र अमीरक मांझी को, माणिकपुर थाना क्षेत्र के भट्टरा मोड़ से शेखपुरा जिला के शेखपुरा बाजार निवासी ओम महतो के पुत्र सोनू कुमार, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कोनीपार निवासी मंटू महतो के पुत्र मुकेश कुमार, कपिलदेव महतो के पुत्र नीरज कुमार एवं रवींद्र महतो के पुत्र केशव कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. सभी की मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन