ePaper

जमीन विवाद को लेकर मारपीट में दो घायल

Updated at : 11 Jun 2024 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर मारपीट में दो घायल

थाना क्षेत्र के खुटहा डीह गांव के वार्ड नंबर 10 में जमीन विवाद को लेकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बड़हिया. थाना क्षेत्र के खुटहा डीह गांव के वार्ड नंबर 10 में जमीन विवाद को लेकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में खुटहा डीह निवासी अवधेश सिंह के पुत्र गोपाल कुमार ने बड़हिया थाना में आवेदन देकर खुटहा के ही गोलू सिंह, मरकरी सिंह सहित छह लोगों को नामजद करते हुए आवेदन दिया है. जिसमें गोपाल कुमार ने कहा कि उसके घर के आगे जमीन पर जबरदस्ती कारू सिंह एवं मरकरी सिंह के द्वारा मिट्टी भरा जा रहा था. मना करने गये उनके चाचा मणिकांत सिंह के ऊपर सुधीर सिंह के पुत्र गोलू सिंह के द्वारा टांगी से हमला कर घायल कर दिया गया. हंगामा सुनकर पहुंचने पर उन्हें भी उक्त सभी नामजद लोगों के द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया. मारपीट व हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा मामला शांत कराया गया. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन