माउंट लिट्रा जी स्कूल के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 9:36 PM
माउंट लिट्रा जी स्कूल में कंपनी के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रदान किया जाता है.
लखीसराय. माउंट लिट्रा जी स्कूल में कंपनी के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रदान किया जाता है. इसी क्रम में शनिवार को कंपनी के सीनियर क्लस्टर मैनेजर प्रियरंजन सिंह के द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया. जिसमें वे प्रबंधन से काफी संतुष्ट दिखे. साथ ही उन्होंने यहां के शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया. उन्होंने ये भी बताया की माउंट लिट्रा देश स्तर की पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए कंपनी के हेड ऑफिस मुंबई में इसके लिए विशेष टीम कैसे काम करती है. यहां पर त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा का प्रश्न पत्र भी मुंबई से ही भेजा जाता है. उन्होंने ये भी बताया की यहां बच्चों को पढ़ाया ही नहीं जाता है अपितु उन्हें कैसे पढ़ना है यह भी बताया जाता है. उन्होंने स्कूल में अनेक शैक्षणिक कार्यक्रम की भी तारीफ करते हुए स्कूल के चेयरमेन संजीव स्नेही और वाइस चेयरमेन रंजन स्नेही को धन्यवाद ज्ञापित किया. साथ ही ये भी आश्वस्त किया की यहां पर शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए विशेष ऑफलाइन व्यवस्था करवायेंगे. कोलकाता में होने वाले पूरे क्लस्टर के प्रिंसिपल के प्रशिक्षण के लिए लखीसराय के प्रिंसिपल अनूप कुमार डे को आमंत्रित भी किया. मौके पर कार्यक्रम में स्कूल के सारे शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










