दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के टाल जाने वाली ग्रामीण सड़क स्थित दरौक मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड के टाल जाने वाली ग्रामीण सड़क स्थित दरौक मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीण व बीरूपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवक को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों को वापस घर भेज दिया गया. घायल युवक की पहचान शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र घाटकुसुंभा प्रखंड अंतर्गत अकरपुर निवासी ललन महतो के 18 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार एवं दशरथ महतो के 15 वर्षी पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गयी. जबकि तीसरे घायल युवक की पहचान पटना जिले के जलालपुर वार्ड नंबर एक निवासी नगीना सिंह का 26 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार बताया जा रहा है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल संजीव कुमार ने बताया कि वह शेखपुरा से फाइनेंस कंपनी में काम कर वापस अपने घर जलालपुर जा रहा था. इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद वीरुपुर पुलिस ने घटना स्थल के समीप पहुंच कर घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन