सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन परीक्षार्थी घायल

Updated:
विज्ञापन

तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव स्थित चौक के निकट सोमवार को सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार मैट्रिक परीक्षार्थी के घायल होने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

लखीसराय

. तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव स्थित चौक के निकट सोमवार को सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार मैट्रिक परीक्षार्थी के घायल होने का मामला सामने आया है. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों पीड़ित टाउन थाना क्षेत्र के साबिकपुर गांव निवासी रजनीश सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार, विकास ठाकुर के 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार एवं रामकुमार सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार एक ही बाइक से शरमा गांव स्थित परीक्षा केंद्र से मैट्रिक का परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे कि पीछे से आ रहे दूसरे अनियंत्रित बाइक की ठोकर से हादसे का शिकार हो गये. जबकि ठोकर मारने वाला बाइक सवार पूरी तरह सुरक्षित व मौके से फरार हो गया. इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ शाहिद वसीम ने बताया कि तीनों ही पीड़ित को पैर में चोट है, हालांकि इलाज के बाद तीनों की स्थिति सामान्य व जान की खतरे से पूरी तरह बाहर भी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन