अभयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन की बढ़ेगी चौड़ाई

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Feb 2026 5:57 PM

विज्ञापन

जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा लगातार विकास करने का कार्य किया जा रहा है

विज्ञापन

दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म की चौड़ाई 6 मीटर से 10 मीटर करने का प्रपोजल किया गया है तैयार

जल्द ही नये रूप में दिखेगा अभयपुर रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पीरीबाजार

जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा लगातार विकास करने का कार्य किया जा रहा है. इसे लेकर स्टेशन को सुसज्जित व सुंदर बनाते हुए विकसित किया जा रहा है. बता दें कि विगत सप्ताह पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से मुलाकात कर आग्रह किया था. इसके बाद रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के निर्देश पर मंडल स्तर से अधिकारी द्वारा अभयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया. जिसमें दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म की चौड़ाई 6 मीटर से 10 मीटर करने का प्रपोजल डिवीजन स्तर से तैयार किया गया है. साथ ही जल्द ही मुख्यालय कोलकाता भेजा जायेगा एवं प्लेटफॉर्म की चौड़ीकरण की जायेगी. जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. बता दें कि रेलवे के ओएचआई ट्रेक्शन को भी सिग्नल कार्य इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग टीआरडी मिला के अनुमानतः राशि 15 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया गया है. जिससे अभयपुर रेलवे स्टेशन का विकास होगा. आशुतोष कुमार ने कहा कि लगातार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर अभयपुर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है. जल्द ही नये रूप में अभयपुर रेलवे स्टेशन दिखेगा तथा सारी सुविधा यात्रियों को उपलब्ध होगी. अभयपुर एक मॉडल स्टेशन का रूप जल्द ही तैयार होगा. पूर्व जिप सदस्य आशुतोष कुमार, अधिवक्ता शिवशंकर सिंह, घोसैठ के मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक, बरियारपुर मुखिया अभिषेक राज उर्फ चुन्नू , सरपंच मदन मंडल, पीरीबाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रवण वर्मा वर्मा, सचिव शंकर कुमार ने संयुक्त रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के प्रति आभार प्रकट किया है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन