ePaper

देसी व विदेशी शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

Updated at : 05 Feb 2026 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
देसी व विदेशी शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों पर की गयी छापेमारी अभियान में देसी व विदेशी शराब के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

54 विदेशी व 41 लीटर देसी के साथ 131 किलो जावा महुआ घोल बरामद

फोटो संख्या 03- पुलिस गिरफ्त में तस्कर लखीसराय

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों पर की गयी छापेमारी अभियान में देसी व विदेशी शराब के साथ छह तस्कर को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में एक स्कूटी के साथ 131 किलो जावा महुआ घोल भी बरामद किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला से नालंदा जिला के देवरिया से रामप्रीत यादव के पुत्र गौतम कुमार को 48.750 लीटर तथा बड़हिया स्टेशन से पचना रोड किऊल बस्ती निवासी रंजीत मंडल के पुत्र शंकर कुमार को छह लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया. इसके अलावा टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला वार्ड नंबर 18 से बृजनंदन केवट के पुत्र सजय केवट को नौ लीटर देसी व 15 किलो जावा महुआ घोल तथा विदेशी के यहां से 15 लीटर देसी व 75 किलो जावा महुआ घोल तथा एक अन्य के यहां से पांच लीटर देसी तथा 41 किलो जावा महुआ घोल बरामद किया गया. इसके अलावा हलसी से तेतरहाट गांधी चौक निवासी कृष्णा चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी को एक स्कूटी पर सवार 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. सभी को तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन