13वां शतरंज टूर्नामेंट में रौशन रहे प्रथम

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Feb 2026 6:26 PM

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता कुल 5 चक्रों में खेली गयी, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

मानसिक विकास, धैर्य व अनुशासन का सर्वोत्तम माध्यम है शतरंज: रंजन

लखीसराय. जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में रविवार को जमुई मोड़ स्थित आवासीय राम कृष्ण विद्यालय परिसर में आयोजित 13वां परमानंद सिंह मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला शतरंज संघ के संरक्षक प्रकाश महतो, सह अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव रंजन कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा व विद्यालय के संस्थापक राम बाबू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि शतरंज मानसिक विकास, धैर्य और अनुशासन का सर्वोत्तम माध्यम है, इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को राज्य स्तर पर निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता है. जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता कुल 5 चक्रों में खेली गयी, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, धैर्य और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया. अक्षत शास्त्री बनाम रौशन कुमार इस मुकाबले में रौशन कुमार ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए निर्णायक जीत दर्ज की और अपने खिताब की राह मजबूत की. जबकि हर्षित राज बनाम अमर ज्योति के मुकाबले में हर्षित राज ने संयमित खेल दिखाते हुए महत्वपूर्ण जीत हासिल की. वहीं आयुष राज बनाम कृष्णा के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें कृष्णा ने सूझबूझ भरी चालों से बढ़त बनायी. अन्य बोर्डों पर भी खिलाड़ियों ने अंतिम राउंड तक पूरा दमखम दिखाया, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर रहा.

5 चक्रों के कड़े मुकाबलों के बाद अंतिम स्टैंडिंग निम्न प्रकार से है

प्रथम स्थान – रौशन कुमार (5 अंक)द्वितीय स्थान – हर्षित राज (4 अंक)तृतीय स्थान- कृष्णा (3.5 अंक)रौशन कुमार ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए शानदार खेल दिखाया और 5 में 5 अंक प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया. अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. अपने संबोधन में रंजन कुमार ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जायेगा. राम बाबू ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जबकि प्रकाश महतो ने शतरंज प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया . इस प्रकार 13वां परमानंद सिंह मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट सफल एवं यादगार रहा, जिसने जिले में शतरंज के बढ़ते उत्साह को नयी दिशा दी. ————————————————————————————————————————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन