सीओ की अनुपस्थिति में आरओ ने लगाया जनता दरबार, 11 में से 4 मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में मामलों की सुनवाई करते आरओ | Prabhat Khabar Network

लखीसराय सदर अंचल में सीओ की अनुपस्थिति में राजस्व अधिकारी ने जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद के 11 मामलों की सुनवाई की और मौके पर 4 का निष्पादन किया।

विज्ञापन

लखीसराय. सदर अंचल में शनिवार को अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में राजस्व अधिकारी रोशन कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में भूमि से संबंधित कुल 11 मामले आये, जिन पर सुनवाई की गई. इस दौरान चार मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया. वहीं, कुछ मामलों में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण अगली सुनवाई के लिए अगले शनिवार की तिथि निर्धारित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन


कुछ मामलों को राजस्वकर्मी के पास भेजा गया

कुछ मामलों को संबंधित राजस्व कर्मचारी के पास भेजा गया है. राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट आने के बाद ही उन मामलों पर सुनवाई कर निष्पादन किया जायेगा. कुछ मामले अंचल अमीन से भी संबंधित थे, जिनमें अमीन से मापी रिपोर्ट मांगी गई है. मापी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उन मामलों की सुनवाई कर निष्पादन किया जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन