आत्मा की किसान पाठशाला में भिंडी-करेला की वैज्ञानिक खेती के गुर सीख रहे किसान
किसानों को सब्जी की खेती की जानकारी देते विशेषज्ञ | Prabhat Khabar Network
लखीसराय जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है. इस सत्र में विशेष रूप से भिंडी और करेला की वैज्ञानिक खेती पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है.
लखीसराय : जिले के किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), लखीसराय की ओर से किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित पाठशाला के द्वितीय सत्र में किसानों को सब्जियों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
किसानों के खेत पर पहुंचकर दिया प्रशिक्षण
किसान पाठशाला के दूसरे सत्र का आयोजन 20 और 21 अगस्त को जिले के विभिन्न प्रखंडों में चयनित किसानों के खेतों पर किया गया. इस दौरान विशेष रूप से भिंडी और करेला की वैज्ञानिक खेती पर प्रशिक्षण दिया गया. आत्मा के विशेषज्ञों ने किसानों के खेतों पर पहुंचकर फसल की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया और वहीं तकनीकी जानकारी दी.
बीज से लेकर कीट-रोग प्रबंधन तक की जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों के चयन, बीज उपचार, भूमि प्रबंधन और पौधों के बीच उचित दूरी बनाए रखने की जानकारी दी गयी. इसके अलावा संतुलित उर्वरक, सिंचाई प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोगों के वैज्ञानिक प्रबंधन के तरीकों से भी किसानों को अवगत कराया गया.
लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने पर जोर
किसानों को सलाह दी गयी कि वे नियमित रूप से अपनी फसलों का निरीक्षण करें और वैज्ञानिक सलाह के अनुसार कृषि कार्य करें. आत्मा के अधिकारियों ने बताया कि किसान पाठशाला का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों को प्रयोगशाला से निकालकर सीधे खेतों तक पहुंचाना है. इससे खेती की लागत कम करने, उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में भी सुधार की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए