सूर्यगढ़ा पुलिस का शिकंजा, फरार अभियुक्त समेत चार गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त एवं वारंटी को कोर्ट ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network
सूर्यगढ़ा पुलिस ने रामपुर और चननिया गांव में छापेमारी कर एक फरार अभियुक्त और तीन गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया है।
सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : स्थानीय थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक फरार अभियुक्त और तीन गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया.
आपके शहर में
पेट्रोल पंप के समीप से फरार अभियुक्त दबोचा
सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने रामपुर निवासी धर्मराज कुमार सिंह के पुत्र नंदन कुमार को गिरफ्तार किया. वह सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 34/24 में फरार चल रहा था. उसके खिलाफ अवैध वसूली के मामले में प्राथमिकी दर्ज है.
सूर्यगढ़ा बाजार से दो वारंटी गिरफ्तार
इधर, पुलिस ने सूर्यगढ़ा बाजार से श्री राम साह के दो पुत्रों सूरज कुमार और प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था.
चननिया गांव से भी वारंटी गिरफ्तार
पुलिस ने चननिया गांव में छापेमारी कर रामाश्रय यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ भी न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए