आरओ व सीओ सामूहिक अवकाश पर, परेशानी
Author Sharath tripathi
Updated:
विज्ञापन
अपनी मांगों के समर्थन में जिले के सभी सात प्रखंडों के सीओ व आरओ सामूहिक अवकाश पर चले गये. जिससे अंचल का कार्य नौ मार्च से ठप पड़ा हुआ है
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
लखीसराय
अपनी मांगों के समर्थन में जिले के सभी सात प्रखंडों के सीओ व आरओ सामूहिक अवकाश पर चले गये. जिससे अंचल का कार्य नौ मार्च से ठप पड़ा हुआ है. बिरसा राजस्व सेवा संघ के तत्वावधान में फिर से आरओ एवं सीओ सामूहिक अवकाश पर जाने से पूर्व जिले के आलाधिकारियों को संघ ने पत्र भी सौंपा है. इससे पहले भी सभी सीओ एवं आरओ सामूहिक अवकाश पर चले गये थे लेकिन सार्थक वार्ता होने के बाद वे सब हड़ताल से लौट आये थे. सीओ एवं आरओ के हड़ताल से लौटने के दो दिन बाद सभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गये, जिससे कि सीओ एवं आरओ के लौटने के बाद भी कई राजस्व संबंधित कार्य ठप्प पड़ हुआ है. इस बार राजस्व कर्मचारी एवं सीओ व आरओ के हड़ताल पर जाने से राजस्व संबंधित कार्य के अलावा विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र बनाने का कार्य प्रभावित हो रहा है. इस संबंध में एडीएम नीरज कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्णय के अनुसार ही सभी अंचल में कार्य करने के लिए निर्देशित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन