मध्यरात्रि घर के बरवाजे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
बड़हिया. लक्ष्मीपुर पंचायत के शहजादपुर गांव में सोमवार की देर रात गोलीबारी की घटना सामने आयी है
बड़हिया. लक्ष्मीपुर पंचायत के शहजादपुर गांव में सोमवार की देर रात गोलीबारी की घटना सामने आयी है. हथियार से लैस बदमाशों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की. इससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. मामले को लेकर शहजादपुर निवासी स्व नागेश्वर सिंह के पुत्र रामरतन सिंह ने थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. पीड़त ने बताया कि दो मार्च की रात लगभग 12:30 बजे वे अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. इस दौरान गांव के ही कुछ लोग हथियारों से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे व गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि दरवाजा नहीं खोलने पर हमलावरों ने दरवाजे पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली दरवाजे को भेदते हुए घर के अंदर की दीवार में जा लगी. घटना के समय घर में मौजूद सभी परिजन बाल-बाल बच गये. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जाते-जाते आरोपितों ने होली के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गयी. सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये. जांच के दौरान घर के मुख्य दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि अंदर की दीवारों पर भी गोली लगने के चिह्न मिले हैं.
आपके शहर में
आरोपित पक्ष ने भी थाना में आवेदन देकर पूरे मामले को साजिश करार दिया है. उनका कहना है कि जमीन विवाद को लेकर उन्हें झूठा फंसाने की नीयत से घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए