सूर्यगढ़ा में 18 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
फोटो - सूर्यगढ़ा थाना | Prabhat Khabar Network
सूर्यगढ़ा के मल्लिक टोला में 18 वर्षीय विवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. प्रेम विवाह के बाद ससुराल में रह रही युवती की मौत के पीछे मारपीट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Suspicious Death: सूर्यगढ़ा (लखीसराय). स्थानीय थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के मल्लिक टोला में सोमवार की शाम 18 वर्षीय विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान लक्ष्मण मल्लिक की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और मामले की जांच शुरू कर दी.
प्रेम विवाह के बाद ससुराल में रह रही थी युवती
ग्रामीणों के अनुसार काजल कुमारी ने सूर्यगढ़ा प्रखंड के खांड़पर गांव निवासी माको मल्लिक से प्रेम विवाह किया था. विवाह के बाद दोनों सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में रह रहे थे.
मारपीट का लगाया जा रहा आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब तीन दिन पहले मृतका के साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसका इलाज चल रहा था. हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
मौत के कारण को लेकर कई तरह की चर्चाएं
घटना के बाद इलाके में विवाहिता की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि ग्रामीण मारपीट के बाद हुई मौत की बात कह रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है.
पुलिस ने शुरू की जांच
Suspicious Death: सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से घटना की सूचना प्राप्त हुई है. सूचना मिलते ही गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश गुप्ता
राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










