सूर्यगढ़ा में लोजपा (रामविलास) ने मनाई रामविलास पासवान की 80वीं जयंती, नेताओं ने याद किए जनसेवा के आदर्श

Updated:
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा नगर परिषद के मानुचक गांव में कार्यक्रम में शामिल

Ram Vilas Paswan Jayanti: सामाजिक न्याय और गरीबों की आवाज रहे रामविलास पासवान को कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Ram Vilas Paswan Jayanti : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक गांव में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया.

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

जयंती समारोह के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. नेताओं ने कहा कि रामविलास पासवान का पूरा जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा. उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए लगातार काम किया और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई.

रामविलास पासवान के विचार आज भी प्रासंगिक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान केवल एक नेता नहीं बल्कि सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज थे. उनके विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं. नेताओं ने कहा कि पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेगी.

आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Ram Vilas Paswan Jayanti : श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी और संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रामाशीष पासवान, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार हिमांशु, छात्र जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विनोद पासवान, एसटी जिला उपाध्यक्ष ओम नारायण पासवान, जिला उपाध्यक्ष पोरस पासवान, सूर्यगढ़ा नगर अध्यक्ष सुदामा पासवान, आईटी सेल प्रखंड अध्यक्ष रामकिरपाल पासवान, किस्टो पासवान, सुरेंद्र धारी, राज देव पासवान, जितेंद्र पासवान, रवि पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: मानसून फिर हुआ सुस्त, बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन