24 घंटे में पुलिस ने अपहृता को किया बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मानिकपुर थाने की पुलिस ने अपहरण के एक मामले में महज 24 घंटे के अंदर अपहृता को अभियुक्त के घर से बरामद कर लिया है

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. मानिकपुर थाने की पुलिस ने अपहरण के एक मामले में महज 24 घंटे के अंदर अपहृता को अभियुक्त के घर से बरामद कर लिया है, जबकि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक सोमवार 23 फरवरी 2026 को मानिकपुर थाना में अपहरण मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामले में सलेमपुर गांव से गिरफ्तार किया है. अभियुक्त व अपहृता दोनों ही बालिग हैं. अपहृता के भाई ने मामले की शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें शिकायतकर्ता ने अभियुक्त पर अपनी बहन को बहला-फुसला कर भाग ले जाने का आरोप लगाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन