पान की गुमटी से पुलिस ने किया शराब बरामद

पान की गुमटी से पुलिस ने किया शराब बरामद
लखीसराय. जिले के बड़हिया थाना की पुलिस ने शनिवार की रात चेतन टोला खुटहा स्थित एक पान की गुमटी में छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड के लगभग 15 लीटर शराब को बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया की पान की गुमटी में शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर बड़हिया थाना में पदस्थापित पदाधिकार पुलिस अवर निरीक्षक अंजली कुमारी के नेतृत्व में स्व. शिबू सिंह के पुत्र रामप्रवेश सिंह उर्फ बेचन सिंह के पान की गुमटी में छापेमारी कर रॉयल स्टेज की नौ बोतल, रॉयल प्लस के चार बोतल, ओल्ड मंक की दस बोतल तथा ऐट पीएम की चौदह बोतल में बंद कुल 15 लीटर विदेशी शराब बरामद किये गये हैं. इस दौरान गुमटी संचालक फरार होने में कामयाब रहा. वहीं संबंधित व्यक्ति पर बड़हिया थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत शराब बंदी कानून को लेकर मामला दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




