वृंदावन गांव से किऊल थाना के पुलिस ने पांच वारंटी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वृंदावन गांव से किऊल थाना के पुलिस ने पांच वारंटी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. किऊल थाना की पुलिस ने वृंदावन गांव से दो कुर्की वारंटी, एक इश्तिहार वारंटी व दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. एसआइ राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वृंदावन गांव में छापेमारी कर मरहूम मोहम्मद अनवर के दो पुत्रों कुर्की वारंटी मोहम्मद नेपो एवं मोहम्मद सबीर को गिरफ्तार किया है. एसआइ रामशंकर आजाद के नेतृत्व में पुलिस ने वृंदावन गांव से राजो यादव के पुत्र इश्तिहार वारंटी प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है. यहां से शंभू साव के पुत्र एनबीडब्लू वारंटी गांगोली कुमार उर्फ गंगो के अलावा प्रह्लाद प्रसाद के पुत्र एनबीडब्ल्यू वारंटी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन