””सबका सम्मान जीवन आसान”” कार्यक्रम को ले जियोपोखर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है.
पौआखाली समाज में आपसी भाईचारा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ””सबका सम्मान जीवन आसान”” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सीमावर्ती जियापोखर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर थानाध्यक्ष के समक्ष गुहार लगाई. कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने जनता दरबार में उपस्थित एक-एक व्यक्ति की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना. जनता दरबार में कई तरह के विवादों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. थानाध्यक्ष ने प्राप्त आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर मामले की निष्पक्ष जांच करेगी. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है. प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि आम जनमानस को जल्द न्याय मिल सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे. इस मौके पर थाने के अन्य पुलिस कर्मी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस-पब्लिक के बीच की दूरी कम होती है तथा मन में त्वरित न्याय मिलने की आस जागृत होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








