चर्चित पप्पू मेहता हत्याकांड का अभियुक्त भोला सिंह कोर्ट में पेश, समर्थकों के काफिले से शहर में लगा जाम

Updated:
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी के लिए जाते भोला सिंह

प्रॉपर्टी डीलर पप्पू मेहता हत्याकांड के नामजद अभियुक्त भोला सिंह को लखीसराय न्यायालय में पेश किया गया. उनके समर्थकों के काफिले से न्यायालय मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा.

विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर गली में वर्ष 2019 में हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर पप्पू मेहता हत्याकांड के नामजद अभियुक्त पटना जिले के पंडारक निवासी कुख्यात भोला सिंह को गुरुवार को पेशी के लिए लखीसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

समर्थकों के काफिले से लगा जाम

जानकारी के अनुसार, पटना के बेउर जेल से भोला सिंह को लखीसराय कोर्ट लाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक कई दर्जन वाहनों के काफिले के साथ न्यायालय परिसर पहुंच गए. न्यायालय मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी.

2019 में हुई थी चर्चित हत्या

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर गली में प्रॉपर्टी डीलर पप्पू मेहता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने जिले में व्यापक चर्चा बटोरी थी. मामले में कई लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें भोला सिंह भी नामजद अभियुक्त हैं.

शुक्रवार को फिर होगी पेशी

न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोला सिंह को न्यायिक हिरासत में स्थानीय जेल भेज दिया गया. उनके अधिवक्ता के अनुसार, शुक्रवार को एक बार फिर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा.

ALSO READ: संतान न होने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, कमरे में ही दफना दी लाश; वफादार बेजुबान ने खोल दिया राज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन