देसी शराब के साथ एक तस्कर सहित सात शराबी गिरफ्तार

फोटो संख्या 03- पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network
लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान देसी शराब के साथ एक तस्कर और सात शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रतिनिधि, लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन जांच अभियान में अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ एक तस्कर व सात शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 गोसाई टोला से शंकर मंडल के पुत्र गौतम कुमार को 6.500 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि मां कैलाश नगर केनरा बैंक के पीछे से बासुदेव साव के पुत्र प्रमोद कुमार के घर से 13 लीटर देसी शराब बरामद किया गया, तस्कर फरार हो गया. इसके अलावा चानन थाना क्षेत्र के कुंदर से उमेश मंडल के पुत्र सन्नी कुमार, कैलाश साव के पुत्र फंटूश कुमार, शंकर साव के पुत्र अमन कुमार, श्याम सुंदर मंडल के पुत्र मुकेश कुमार, रवींद्र मंडल के पुत्र चंदन कुमार तथा बड़हिया से अशरफी महतो के पुत्र सत्यप्रकाश महतो व जयनारायण साह के पुत्र कामेश्वर साव शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










