एक तस्कर व सात पीने वाला गिरफ्तार, 86 लीटर अज्ञात अवस्था में रखे विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र के बाइपास पुल के पास से 86.400 लीटर अज्ञात अवस्था में रखे विभिन्न कंपनियों के विदेशी शराब बरामद किया गया

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों पर की गयी छापेमारी में देसी व विदेशी शराब के साथ दो तसकर व सात पीने वाला को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास पुल के पास से 86.400 लीटर अज्ञात अवस्था में रखे विभिन्न कंपनियों के विदेशी शराब बरामद किया गया. जबकि तेतरहाट थाना से मनोज चौधरी के पुत्र सूरज कुमार को चार लीटर देसी के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं बड़हिया के इंदुपुर से सतपाल राम के पुत्र सनोज कुमार, बड़हिया निवासी गरीब मांझी के पुत्र मिथुन मांझी, जैतपुर से मनोज सिंह के पुत्र रंजन कुमार, कजरा वासुदेवपुर से से मोती साव के पुत्र विनोद साव व सूर्यगढ़ा से जकड़पुरा नया टोला निवासी भोला प्रसाद साव के पुत्र मुन्ना कुमारी, केदार महतो के पुत्र बजरंगी कुमार व श्रीलाल महतो के पुत्र मंटू कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. —————————————————————————————————————————

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन