जमीन विवाद को ले मारपीट मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जमीन विवाद को ले मारपीट मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़हिया. प्रखंड के दरियापुर अनुसूचित टोला में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपित फागू साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. ज्ञात हो कि सोमवार को दरियापुर वार्ड पांच निवासी बिनेश्वर साव व उनकी पत्नी नीलम देवी को फागू साव व अन्य नामजद लोगों के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घटना में घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए बड़हिया रेफर अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सक ने बिनेश्वर साव का पैर टूट जाने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










