ePaper

फेस अटेंडेंस का विरोध कर रहे एनएचएम कर्मियों ने दिया धरना

Updated at : 27 Jul 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
फेस अटेंडेंस का विरोध कर रहे एनएचएम कर्मियों ने दिया धरना

फेस अटेंडेंस नियम लागू किये जाने के विरोध में एएनएम-आर एवं सीएचओ कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. फेस अटेंडेंस नियम लागू किये जाने के विरोध में एएनएम-आर एवं सीएचओ कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं. हड़ताल के छठे दिन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा स्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष के समय एनएचएम कर्मियों ने धरना दिया. एएनएम-आर शिवानी जायसवाल ने बताया कि 22 जुलाई 2024 से एफआरएएस अटेंडेंस लागू कर दिया गया है. हम लोगों को काम के लिए नक्सल प्रभावित जंगली इलाके के गांव में भेजा जाता है. जहां आवागमन सहित तमाम तरह की असुविधाएं हैं. हमें तीन टाइम की हाजिरी देने को कहा गया है. सुबह नौ से शाम पांच बजे तक क्षेत्र में रहकर काम करना हमारे लिए मुमकिन नहीं है. हम महिलाओं को नक्सल प्रभावित जंगली पहाड़ी इलाके से शाम पांच बजे के बाद काम से लौटना मुश्किल है. जहां काम के लिए हम जाते हैं वहां पीने का पानी एवं शौचालय तक की व्यवस्था नहीं होती है. ऐसे में हम महिलाएं वहां शाम पांच बजे तक रहकर काम कैसे कर पायेंगे. कोई भी महिला शाम पांच बजे तक अटेंडेंस बनाकर वहां कैसे रहेगी. एफआरएएस नियम केवल एनएचएम कर्मियों पर भी लागू किया गया है. वेतन भोगी लोगों को इससे अलग रखा गया है. हमें समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिये. सरकार नियम में बदलाव करें और हमें समान काम के लिए समान वेतन दें. शिवानी जायसवाल ने बताया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड में कार्यरत सभी 32 एएनएम-आर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इधर, सीएचओ भी एफआरएएस नियम लागू किये जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. सूर्यगढ़ा प्रखंड में कुल 19 सीएचओ कार्यरत है जो हड़ताल पर चल रहे हैं. धरना के दौरान एनएचएम कर्मियों ने एफआरएएस नियम वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन