मानिकपुर थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार ने दिया योगदान

Updated:
विज्ञापन

मानिकपुर थाना के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को कवैया थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मानिकपुर थाना में रविवार के पूर्वाह्न नये थानाध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार ने योगदान दिया. पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार इसके पूर्व लखीसराय थाना में पदस्थापित थे. दो दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा लखीसराय जिला में 12 थाना में थानाध्यक्ष का स्थानांतरण कर दिया गया. मानिकपुर थाना के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को कवैया थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया. इधर, मानिकपुर थाना में नये थानाध्यक्ष का पुलिस कर्मियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. नये थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत रखना अपराध पर नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन