मुजफ्फरपुर ने अरवल को 4-0 से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

शहर के केआरके मैदान में राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले पांचवें दिन भी जारी रहे

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर टीम की 09 नंबर जर्सी नायरा को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

लखीसराय

शहर के केआरके मैदान में राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले पांचवें दिन भी जारी रहे. शनिवार की शाम खेले गये पहले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने 4-0 से अरवल को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. इससे पूर्व पहले हाफ में ही मुजफ्फरपुर की टीम ने एक गोल दाग कर बढ़त बनायी. मध्यांतर के बाद शुरू हुए खेल में मुजफ्फरपुर की टीम ने तीन गोल दाग कर चार शून्य से बढ़त बना ली. पहले हाफ के 24वें मिनट में 09 नंबर जर्सी की खिलाड़ी नायरा ने पहला गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलायी. मध्यांतर के बाद 41वें मिनट में नायरा ने ही दूसरा गोल दागा. 45वें मिनट में जर्सी नंबर 16 की खिलाड़ी निक्की कुमारी ने तीसरा गोल दागा. खेल के 56वें मिनट में नायरा ने टीम का चाैथा व अपना तीसरा गोल दाग कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी. मैच में जीत के साथ ही मुजफ्फरपुर की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मुजफ्फरपुर टीम की 09 नंबर जर्सी नायरा को दिया गया. मैच में मुख्य अतिथि के रूप में कोशी पुत्र रजनीश रंजन मौजूद थे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और किक मारकर खेल की शुरुआत की. इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया. इससे पूर्व प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गये दूसरे मैच में सारण और रोहतास की टीम आपस में टकरायी. पूरे मैच के दौरान दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला दिखा. इस मैच का निर्णय टाइ ब्रेकर के जरिये हुआ. टाइ ब्रेकर में रोहतास की टीम ने सारण की टीम को 03-02 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. रोहतास टीम की गोलकीपर खुशबू कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया. वहीं चैंपियनशिप के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बेगूसराय ने दरभंगा को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन