मुकेश कुमार सिन्हा बनाये गये लोजपा (आर) खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जिले के सक्रिय समाजसेवी एवं खेल प्रेमी मुकेश कुमार सिन्हा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है

विज्ञापन

लखीसराय.

जिले के सक्रिय समाजसेवी एवं खेल प्रेमी मुकेश कुमार सिन्हा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. लोजपा आर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा तिवारी ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी को मुकेश सिन्हा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर पूर्ण विश्वास है. चंद्रा तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि मुकेश सिन्हा के कुशल नेतृत्व में खेल प्रकोष्ठ को नयी दिशा मिलेगी तथा युवाओं के बीच पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि वे खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देंगे. नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी. इस मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन