ई-रिक्शा की टक्कर से पहाड़पुर ठाकुरबाड़ी के महंत गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

ई-रिक्शा की टक्कर से पहाड़पुर ठाकुरबाड़ी के महंत गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

बड़हिया. पहाड़पुर ठाकुरबाड़ी के 65 वर्षीय महंत उदय सिंह रविवार की शाम एक सड़क हादसे का शिकार हो गये. जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब महंत पहाड़पुर गांव में अंधेरे के कारण सड़क किनारे पैदल चल रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद महंत सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत उठाकर रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्चस्तरीय अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन