ePaper

पुलिस को देख शराब तस्कर बाइक छोड़कर हुआ फरार

Updated at : 23 Jan 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को देख शराब तस्कर बाइक छोड़कर हुआ फरार

बाइक के साथ 30 बोतल विदेशी शराब हुआ बरामद

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय-जमुई पथ में शर्मा तेतरहाट के बीच बीटीएस ईंट भट्ठा के निकट नहर के पास दिवा गश्ती दल ने एक बाइक से 30 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. हालांकि इस दौरान पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आते देखकर शराब तस्कर बाइक पर बैग में रखा शराब छोड़कर फरार हो गया. वहीं मौके पर पहुंचे एसआइ कुंदन कुमार ने जब बाइक में रखा विदेशी शराब की जांच पड़ताल की तो उसमें रॉयल स्टैग 750 एमएल की आठ बोतल एवं 375 एमएल की 22 बोतल विदेशी शराब बरामद पाया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि शराब के साथ जब्त स्प्लेंडर बाइक मलिक के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन