गुरुवार का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

लखीसराय सदर अस्पताल
Lakhisarai Sadar OPD: सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल के सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है.
लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट
Lakhisarai Sadar OPD: सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने गुरुवार के लिए ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि नियमित ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेगी.
दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी
गुरुवार को मॉर्निंग जनरल ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ संगीता राय और डॉ सुधांशु कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे.इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ संजय कुमार मरीजों को देखेंगे, जबकि इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी में डॉ हरिप्रिया मरीजों की जांच और उपचार करेंगी.
आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती
अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पंकज कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ राज अभय वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल करेंगे.
24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा
Lakhisarai Sadar OPD: इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विकास कुमार झा, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हिमांशु राज तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है.
पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू का रोस्टर
पीडिया ओपीडी में गुरुवार को डॉ हिमांशु राज बच्चों की जांच करेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ पवन कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार नवजात शिशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे.
ALSO READ: लखीसराय में प्रशासनिक फेरबदल, प्रखंड-अंचल स्तर के कई अधिकारियों का तबादला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










